Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सघन निरीक्षणों का दौर जारी

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना पंचायत समिति खंडार की ग्राम पंचायत बहरावंडा खुर्द एवं अल्लापुर पहुंचे। सीईओ ने ग्राम पंचायत बहरावंडा खुर्द पहुंच पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जारी 80 पट्टों में से 27 पट्टे ही जारी होने के बाद निरस्त किए गए जो नियम अनुसार सही नहीं है। ग्राम पंचायत में स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। सामग्री का भुगतान भी बिना रजिस्टर में एंट्री किए ही कर दिया गया है जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर संधारित करने के पंचायत सचिव को निर्देश प्रदान किए। ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2021-22 एफएफसी के कुल 15 कार्य स्वीकृत किए गए थे जो कि अभी तक भी प्रारंभ नहीं किए गए हैं। इस पर भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
The round of intensive inspections of the Chief Executive Officer of the Zilla Parishad continues in sawai madhopur
समस्त कार्यों को अति शीघ्र शुरू करने के निर्देश विकास अधिकारी खंडार को दिए। परिसंपत्ति पंजिका भी ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध नहीं थी। नरेगा योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को लंबे समय से प्रारंभ नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत अल्लापुर के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास वर्ष 2019-20 की तृतीय किश्त एक लाभार्थी स्वरूपी देवी तक नहीं पहुंचने पर भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल किस्त जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जिन कार्यों की स्वीकृति जारी हो चुकी है उन्हें तत्काल शुरू कराने के निर्देश भी जारी किए। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के वरिष्ठ लेखा अधिकारी प्रभाकर शर्मा पंचायत समिति खंडार के विकास अधिकारी राधेश्याम शर्मा भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !