Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर। हादसे में पति-पत्नी और मां की मौके पर मौत

सवाई माधोपुर के टोंक चिरगांव हाईवे पर बोदल पुलिया के समीप आज अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद घटना सामने आई है। टोंक चिरगांव हाइवे पर बोदल पुलिया के समीप पट्टियों से भरे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हुई जिसके बाद गांव सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी रखवाया है।

 

 

जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। एएसपी राकेश राजोरा ने बताया कि तीनों बाइक से अपने गांव से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन आ रहे थे। इसी दौरान टोंक चिरगांव हाइवे पर बोदल पुलिया के पास पट्टियों से भरे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें जैतपुरा निवासी पति-पत्नी तौहीद, भूरी उर्फ तरमीना बानो पत्नी तोहिद और मां मेमना बानो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

The truck hit the bike, Husband, wife and mother died on the spot in the accident in sawai madhopur

 

उपचार के लिए जयपुर जा रहा था परिवार

 

एएसपी ने बताया की सुबह करीब 4:30 बजे तोहिद अपने घर जैतपुर गांव से पत्नी तथा मां के साथ बाइक से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के लिए निकला था। जहां रस्ते में ही बोदल पुलिया के पास पट्टी से भरे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त किया और शवों की जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !