Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया रूकमणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने रूकमणी वृद्धाश्रम रिको एरिया खैरदा सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव को रूकमणी वृद्धाश्रम में आवासित लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि वहां पर एक अन्य वृद्ध द्वारा उनके साथ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की की गई, जिस पर मौके पर उपस्थित रूकमणी वृद्धाश्रम के व्यवस्थापक हेमंत कुमार से जानकारी ली गई तथा सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग, सवाई माधोपुर को मौके पर बुलाकर वस्तुस्थिति के संबंध में अवगत कराया तथा सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग को वृद्धाश्रम में निवासरत लोगों के बीच में हुई आपसी कहासुनी के संबंध में संस्था के संचालक से स्पष्टीकरण लेने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के संबंध में निर्देश प्रदान किए।

 

District Legal Services Authority secretary inspected Rukmani old age home

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने मौके पर उपस्थित संस्था के व्यवस्थापक हेमंत कुमार को रूकमणी वृद्धाश्रम रिको एरिया सवाई माधोपुर के वृद्धजनों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किए। संस्था में प्रतिमाह वृद्धजनों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किए।

 

उन्होंने संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किए। कोविड-19 माहमारी को मध्यनजर रखते हुए संस्था में आवासित कर्मचारीगण हेतु सेनेटाईजर, मास्क एवं फेशमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !