Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कनिष्ठ अभियंताओं की हड़ताल जारी

राजस्थान के सभी विद्युत निगमों के कनिष्ठ अभियंता 10 वर्षों से चली आ रही अपनी वेतन एवं एसीपी विसंगति दूर करने हेतु गत 13 जून से जयपुर में लगभग 3000 कनिष्ठ अभियंताओं के साथ कार्य बहिष्कार कर जयपुर में महापड़ाव डाले हुए हैं। जो जयपुर नहीं आए हैं वो सभी स्थानीय स्तर पर कार्य बहिष्कार पर है। पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान के नेतृत्व में 3 मार्च को भी कनिष्ठ अभियंताओं ने विद्युत भवन जयपुर में एक दिन धरना दिया था।

 

 

Junior Engineers strike continues in jaipur rajasthan

 

राज्य में 6ठें वेतन आयोग लागू करते समय जो वेतन विसंगति रह गयी थी, वो आज तक दूर नहीं हुई है। राज्य में किसी भी विभाग के कर्मचारी संवर्ग में ऐसी वेतन तथा एसीपी विसंगति नहीं है कि पूरे सेवाकाल में पदोन्नति न होने पर 9-18-27 वर्ष में भी पदोन्नति वाले पद का वेतनमान ना मिलता हो। इसके लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहा है। प्रदेश संयुक्त सचिव पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान नितिन जोशी ने बताया की पिछले 12 वर्षों में सरकार आती – जाती रही है, परंतु इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।

 

 

 

 

आपातकालीन सेवा में बिजली व्यवस्था सुचारू रखने हेतु दिन रात काम करने वाले कनिष्ठ अभियंताओं की राज्य सरकार लगातार अनदेखी करती रही है, जिससे सभी अभियंताओं में रोष चरम स्तर पर पहुंच गया है। पूरे देश में राजस्थान का कनिष्ठ अभियंता ही ऐसा है जो वेतनमान के मामले में सबसे पिछड़ा हुआ है। कनिष्ठ अभियंता 12 वर्ष पहले कर्मचारी संवर्ग में प्रथम श्रेणी का दर्जा रखता था, वो आज तृतीय श्रेणी के दर्जे पर आ गया है। सबसे अहम बात यह कि ऊर्जा विभाग इस वेतन और एसीपी विसंगति को दूर करने की कई बार अनुशंसा कर चुका है कि इस हेतु पूर्व की भांति शुरुआती 10 वेतन वृद्धि (10 इंक्रीमेंट) या प्रथम एसीपी 5400 ग्रेड पे पर कर विसंगति दूर की जाए परंतु राज्य सरकार और वित्त विभाग इसे अटकाए हुए है।

 

यह भी पढ़ें :- “विद्युत संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु अतिरिक्त कंट्रोल रूम किए स्थापित”

विद्युत संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु अतिरिक्त कंट्रोल रूम किए स्थापित

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !