जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग सवाई माधोपुर के बी.एल. बैरवा ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले की जिन शिक्षण संस्थाओं का अभी तक नेशनल स्कोलरशिप पोर्टल पर आॅनलाइन पंजीयन नहीं हुआ है,
ऐसी संस्थाओं का अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के छात्रवृति आवेदन के लिये 15 अगस्त 2018 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सवाई माधोपुर से सम्पर्क कर पंजीयन करवाया जाना आवश्यक है। जिसके अभाव में आवेदन नहीं हो पाने की स्थिति में संबंधित संस्था प्रधान उत्तरदायी होंगे।नेशनल स्कोलरशिप पोर्टल पर आॅनलाइन पंजीयन 15 अगस्त तक
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
