सवाई माधोपुर पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

पीड़िता व राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने वाले विशिष्ट लोक अभियोजक अनिल कुमार जैन ने बताया कि नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो वीडियो बनाकर परिवार को धमकी देने के आरोपी रोशन पुत्र जयनारायण महावर निवासी निर्झरना थाना लालसोट जिला दौसा का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया