Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भाजपा ने समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर की संगठनात्मक समीक्षा बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के पूर्व सदस्य नारायण पंचारिया उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया की अध्यक्षता मे आयोजित हुई संगठनात्मक समीक्षा बैठक पांच सत्रों में हुई प्रथम सत्र में पार्टी की समन्वय समिति के पदाधिकारियो की बैठक हुई। उसके बाद दूसरे सत्र में जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की बैठक हुई जिसमे मोर्चों की कार्यकारिणी विस्तार एवं जिला पदाधिकारियों से मंडल कार्यसमिति, मंडल के कार्य एवं बूथ और पन्ना प्रमुखों के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।

 

 

इसके बाद तीसरे सत्र में बजरिया मंडल, शहर मंडल, मंडल प्रभारी एवं पार्षदों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे आमजन से सम्बंधित क्षेत्र की समस्या की आवाज उठाने को लेकर चर्चा की गई। चतुर्थ सत्र में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से खुली चर्चा हुई जिसमे संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। भाजपा के राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने पदाधिकारियों एवं प्रभारियों को मंडल की बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने, जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध करने हेतु निर्देशित किया और कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी के महत्वपूर्ण अंगों में है और हमे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मुद्दों पर भारत का वैभव बढ़ रहा है।

 

BJP held review meeting in sawai madhopur

 

बैठक में जिला प्रभारी नारायण मीणा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता के साथ पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कहा। संगठनात्मक समीक्षा बैठक के अंतिम में जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया ने सभी पदाधिकारियो को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, आशा मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, बजरंगलाल जाट, हरीनारायण बैरवा, गांगपुर के नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल, पूर्व जिला प्रमुख प्रहलाद मथुरिया, पृथ्वीराज मीणा, पूर्व प्रधान सूरजमल बैरवा, किसान मोर्चे के प्रदेश मंत्री रामावतार मीणा, जिला महामंत्री लोकेंद्र आचार्य, मनोज बंसल, हरकेश झारा, जिला उपाध्यक्ष भवानी मीणा, कमलसिंह मीणा, हरिओम गर्ग, मुरारीलाल वैष्णव, रामसिंह खटाणा, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, जम्बू जैन, बलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष दीनदयाल मथुरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मीना, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौधरी, आईटी संयोजक ओम सुवालका, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पार्षद, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !