अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा द्वारा आज गुरुवार को गौतम आश्रम ट्रस्ट मंदिर बजरिया में लहरिया महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। जिला अध्यक्ष सीमा गौतम ने बताया कि मंदिर में भजन कीर्तन के साथ उपस्थित महिलाओं ने लहरिया परिधान में सामूहिक नृत्य भी किया।
भजनों के बाद आरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संगठन की शेलू गौतम, शालिनी गौतम, कनक लता गौतम, मोनिका गौतम, दुर्गेश गौतम, मिथलेश शर्मा, संगीता शर्मा, दीपशिखा शर्मा, आशा शर्मा, सुनीता गौतम, सुनिता शर्मा, ममता चतुर्वेदी, सुरजा शर्मा तथा समाज की कई गणमान्य महिलाएं मौजूद रही।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सीमा गौतम ने बताया कि प्रदेश महिला महासभा द्वारा पुष्कर में आगामी 5 सितंबर को विधवा, विदुर व परितकत्या परिचय सम्मेलन रखा जा रहा है। जो कि समाज में महिलाओं के लिए पहला ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया