सवाई माधोपुर रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप की ओर से 82वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर निमोद में आयोजित किया गया। ग्रुप के मीडिया प्रभारी कालूराम मीना ने बताया कि सोमवार को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक ग्रूप के सदस्य जीतू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निमोद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, वहीं 35 रक्तवीरों ने अपने जीवन काल में पहली बार रक्तदान किया।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मेडिकल टीम द्वारा रक्त संग्रहण का कार्य रणथंम्भौर ब्लड बैंक द्वारा किया गया। वहीं रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को डोनर कार्ड स्मृति चिन्ह व प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के मीडिया प्रभारी कालूराम मीणा, महेंद्र निमोद, अजय मरमट आदि सदस्य मौजूद रहे।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया