बैंक ऑफ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान सवाई माधोपुर बडौदा आर.सेटी. द्वारा ग्राम गिरधरपुरा तहसील चौथ का बरवाड़ा में कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र कुमार बैरवा के सानिध्य में 10 दिवसीय निःशुल्क डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम सवाई माधोपुर आरसेटी कार्यालय में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजीविका द्वारा बनाये गये समुह की 32 महिलाओं ने डेयरी फार्मिंग कार्य सीखा जिसमें वर्मी कम्पोस्ट, अजोला घास, खनिज, लवण ईंट बनाना सिखाया गया।

बड़ौदा आरसेटी सवाई माधोपुर के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्य का प्रमुख उद्देश्य इसको अपना रोजगार का जरिया बनाकर अपनी आजीविका चलाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबन्धक श्योपाल मीना ने कहा कि डेयरी फार्मिंग कार्य से समुह की महिलाएं इसको रोजगार का जरिया बनकार अच्छी आमदनी कमा सकती है। संस्थान के निदेषक रूपचन्द मीना द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही वर्तमान में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगार हेतु ऋण सम्बंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिनजारी के सरपंच रामबिलास गुर्जर उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया