जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज गुरुवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की विनोद कुमार पुत्र चमनलाल निवासी सब्जी मंडी बजरिया थाना मानटाउन सवाई माधोपुर, शाहरूख पुत्र आजाद निवासी करना भूड़ाना थाना मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश, रणजीत पुत्र फूल सिंह निवासी बजरिया थाना मानटाउन सवाई माधोपुर, साजिद पुत्र फरियाद निवासी करमोदा थाना मानटाउन, रिजवान पुत्र इरफान निवासी हमाल मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर, मोहिज पुत्र अब्दुल मजीद निवासी हमाल मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर, नादिस पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी हमाल मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर, विजयसिंह पुत्र बद्री निवासी गण्डावर खण्डार, बुद्धिप्रकाश पुत्र शम्भूदयाल निवासी पीपलदा खण्डार, मनोज कुमार पुत्र रमेशचन्द मीना निवासी घासमंडी कल्याणजी गेट गंगापुर सिटी, अमित कुमार पुत्र गिर्राज प्रसाद निवासी नागाओं की छावनी गंगापुर सिटी, बलराम पुत्र प्रभूलाल निवासी सलौना सदर गंगापुर सिटी, गौरव पुत्र शिवलाल मीना निवासी सलौना सदर गंगापुर सिटी, दिलखुश पुत्र हरेतीलाल निवासी सलौना सदर गंगापुर सिटी, विवेक गुर्जर उर्फ उधम पुत्र श्यामलाल निवासी भिनौरा बाटोदा, गोलू पुत्र रामस्वरूप निवासी बाटोदा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य में वांछित आरोपी श्यामू उर्फ श्यामलाल पुत्र अमरसिंह निवासी बाजोली थाना बहरावण्डा कलां, नब्बा उर्फ नवल पुत्र बद्री गुर्जर निवासी पादड़ा विस्तापित खण्डार, मोहन सिंह उर्फ मोनू मीणा पुत्र लटूर मीणा निवासी रईथा कलां मलारना डूंगर, दीपक कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा निवासी रईथा कलां मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया गया। सट्टे की खाईवाली करते लाखनसिंह पुत्र हरिसिंह निवासी लोको कॉलोनी गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया। ध्वनी प्रदूषण करते हुए उदयसिंह पुत्र हरसहाय निवासी बामनवास पट्टीखुर्द को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया