Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते दो ट्रैक्टर – ट्रॉली किए जब्त

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर – ट्रॉली सहित एक चालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा व सीओ सिटी सवाई माधोपुर राजवीर चम्पावत के सुपरविजन में मलारना डूंगर थानाधिकारी राजकुमार के निर्देशन में एक ट्रैक्टर – ट्रॉली अवैध बनास बजरी से भरी हुई को बिच्छीदोना रोड़ से जब्त की गई।

 

 

Malarna Dungar police station seized two tractor-trolleys while transporting illegal gravel in sawai madhopur

 

 

इसी प्रकार एक ट्रैक्टर -ट्रॉली को मकसुदनपुरा रोड़ से जब्त की गई। जब्तशुदा दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करवाया गया। थाने पर ट्रैक्टर – ट्रॉली के चालकों के खिलाफ एमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया। अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई सतत जारी है।

 

 

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी मलारना डूंगर राजकुमार, मनोज कुमार हेड कांस्टेबल, अनिल कुमार कांस्टेबल, नरेंद्र कुमार कांस्टेबल, डिप्टीसिंह कांस्टेबल एवं शारूप खान कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !