Sunday , 8 March 2026
Breaking News

गांधी जयन्ती पर पुलिस लाइन मैदान में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस लाईन परेड मैदान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक विनोद जैन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

 

जिसमें एक सात, तीन प्रार्थनाओं वैष्णवजन तो तेने कहिए जो पीड़ पराई जाने रे, दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल तथा धर्म वो ही एक सच्चा जगत को प्यार देवे हम जगत में दी जन जितने का विद्यार्थियों तथा उपस्थितजन द्वारा सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शब्दों से श्रद्धांजलि देते हुए विद्यार्थियों को गांधी जीवन दर्शन पढ़ने तथा गांधी जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पधारे सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामखिलाड़ी बैरवा ने आभार व्यक्त किया।

 

All religion prayer meeting held at Police Line Ground sawai madhopur on Gandhi Jayanti

 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह चम्पावत, उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने राजकीय व निजी विद्यालयों के कक्षा 9 से बारहवीं तक के विद्यार्थियों, एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर्स, स्काउट की रैली को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।

 

गांधी बने बच्चों के नेतृत्व में यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से अम्बेडकर सर्किल होती हुई ट्रक यूनियन से गुलाब बाग पहुंची। गुलाब बाग में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात गुलाब बाग में सीओ गाइड दिव्या, मीना शर्मा, महेश सेजवाल, परमेश्वर, रविन्द्र जैन, जुगराज बैरवा, महावीर प्रसाद जैन तथा कमलेश शर्मा द्वारा सरस्वती वन्दना, गुरू वन्दना, रामधुन, नामधुन, बौद्ध प्रार्थना, गायत्री मन्त्र, इस्लाम धर्म प्रार्थना, जैन धर्म प्रार्थना, हर देश में, शांति पाठ का आयोजन किया गया।

 

Klub Fox Second Anniversary Clothes offer

 

सवाई माधोपुर जिले का सबसे अग्रणी कपड़े का शोरूम

क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर की दूसरी वर्षगांठ पर शानदार एवं आकषर्क ऑफर

जहां आपको मिलेंगे 2 कपड़े की कीमत में 7 कपड़े वो भी 10% की अतिरिक्त छूट पर

इसके अलावा एक कपड़े की कीमत में ले जा सकते है 3 कपड़े

क्लब फॉक्स स्टोर से आप शर्ट्स, टी-शर्ट्स, जीन्स, ट्रॉजर्स, लोवर्स, शॉर्ट्स इत्यादि कपड़े की खरीद कर सकते है।

ऑफर अवधि:- 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :- 9929421787/7014585283

पता :-प्लाट नं. 15, लाला ट्रेड्स के पास, मंडी रोड़ सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !