Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बनास नदी में ट्यूब पर बैठकर मछली पकड़ते समय हादसा, तीन में से दो को बचाया, एक की डूबने से मौत

मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र की बनास नदी में एक बार फिर मछली पकड़ने के दौरान तीन लोगों के बनास नदी के बीच गहरे पानी में डूबने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार लालसोट – कोटा मेगा हाईवे स्थित बनास नदी के पुल के नीचे नदी में ट्यूब पर बैठकर मछली पकड़ते समय 3 लोगों के डूबने के बाद मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। परंतु एक युवक का कोई सुराग नहीं लगा। सूचना मिलने पर मलारना डूंगर उप जिला कलेक्टर किशन मुरारी मीणा, तहसीलदार सत्यप्रकाश गुप्ता व बौंली थानाधिकारी कुसुमलता मीणा पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

 

Accident while fishing while sitting on tube in Banas river sawai madhopur

 

स्थानीय गोताखोर व सवाई माधोपुर से पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने युवक को ढूंढने का प्रयास किया। इस दौरान सिविल डिफेंस और स्थानीय गोताखोरों को 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक को ढूंढने में सफलता मिली। तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बनास नदी में डूबा 35 वर्षीय युवक अशरफ उर्फ अतहर अली पुत्र असगर अली निवासी खिरनी के शव को निकालकर खिरनी सीएचसी पहुंचाया। जहां पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

 

ये भी पढ़ें:- “मछली पकड़ने के दौरान बनास नदी में डूबे तीन युवक, दो को बचाया, एक का नहीं लगा सुराग”

 

मछली पकड़ने के दौरान बनास नदी में डूबे तीन युवक, दो को बचाया, एक का नहीं लगा सुराग

 

“बनास नदी में डूबे युवक का मामला। 5 घंटे बाद मिला शव”

 

बनास नदी में डूबे युवक का मामला। 5 घंटे बाद मिला शव

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !