Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

जयपुर से अपहरण की सूचना पर अपहृत को महज 1 घन्टे में छुड़ाया

मानटाउन थाना पुलिस से अपहरण किए हुए लड़के को महज 1 घन्टे में छुड़वाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अपहृत संजय खान पुत्र रईस खान निवासी हिण्डौन बाजना को अपहरणकर्ताओं से छुड़वाया है। पुलिस ने अपहरण करने वाले दो आरोपी नरेन्द्र मीना और अजय मीना को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई  के निर्देशानुसार हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर को सूचना प्राप्त हुई कि संजय खान नाम के लड़के को जयपुर से कुछ लोग अपहरण कर सवाई माधोपुर लेकर गए है। जिनकी लोकेशन कान्हा रेस्टोरेन्ट हम्मीर सर्किल आ रही है। जिस पर पुलिस नियंत्रण कक्ष सवाई माधोपुर द्वारा सिग्मा, चेतक मोबाइल को तुरंत  रवाना किया गया। कान्हा रेस्टोरेन्ट के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये।

 

 

The kidnapped was rescued in just 1 hour on the information of kidnapping from Jaipur in sawai madhopur

 

 

 

अपहरणकर्ताओं  की तलाश की गयी तो रेलवे स्टेशन के सामने एक बलेनो कार, एक मोटर साइकिल संदिग्ध मिली। जिनमें  तीन लड़के दिखाई दिये जो की संदिग्ध दिखने पर उनसे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम नरेन्द्र पुत्र घनश्याम मीना निवासी बडागांव भाड़ौती व अजय पुत्र रामकेश मीना निवासी गम्भीरा मलारना डूंगर होना बताया। कार के अन्दर एक लडका बैठा हुआ मिला जिसका नाम पता पूछा तो संजय खान पुत्र रईस खान निवासी हिण्डौन बाजना का होना बताया।

 

 

 

मौके से तीनों व्यक्तियों व वाहनों को साथ लेकर मानटाउन थाने पर आये। पूछताछ करने पर से सामने आया कि संजय खान पुत्र रईस खान निवासी हिण्डौन बाजना को जबरदस्ती लाया गया है। अपहृत संजय खान को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। अपहरणकर्ता नरेन्द्र मीना और अजय मीना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मोटर साइकिल और बलेनो कार को एमवी एक्ट में जब्त किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !