भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरतलाल मथुरिया ने जिले में बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन में बताया कि पिछले 15 दिन पूर्व भारी बारिश के कारण किसानों की खेतों में कटी हुई फसल अतिवृष्टि की चपेट में आ गई। जिस कारण से बाजरा, उडद, तिल आदि की खरीफ की फसल खेतों में ही खराब हो गई।

अब पिछले दो दिनों से हो रही बरसात से जिन किसानों की फसल बच गई थी वह भी खराब होने की हालत में हैं। जिसके कारण जिले के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ हैं। वहीं आगामी फसल के लिए की गई तैयारी और बुवाई भी चैपट हो गई है। डाॅ. मथुरिया ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर फसल खराबे की पुनः संशोधित गिरदावरी करवाकर किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया