Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में देह व्यापार के लिए लड़कियों की तस्करी, सीएस और डीजीपी को बताएंगी – रेखा शर्मा

देह व्यापार का रैकेट है , प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद कम 

 

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने जब अपने रणथम्भौर की निजी यात्रा पर आई थी। तब वह कुछ वक्त निकालकर भैरू दरवाजा स्थित विनोबा बस्ती में गई थी। जहां उन्होंने बस्ती में रहने वाली महिलाओं से फीडबैक लिया। इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग और वेश्यावृति का शक हुआ। अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सवाई माधोपुर में देह व्यापार के लिए लड़कियों की तस्करी का अंदेशा जताया है।
इसके लिए उन्होंने दो दिन की गुपचुप जांच के बाद उन्होंने खुलासा किया कि सवाई माधोपुर में एक बड़ा सेक्स रैकेट लड़कियों को देह व्यापार में धकेल रहा है। उन्होंने कहा की सवाई मधोपुर की जिस बस्ती में वह गईं थी वहां हर घर से 5 से 6 लड़कियां होना संदेह के घेरे में है और वहां से लड़कियां को बाहर भेजने की भी जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को इस बारे में वे मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को इस बारे में बताएंगी।
Prostitution racket in Sawai Madhopur - Rekha Sharma
इस पर उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर में खुले आम देह व्यापार हो रहा है और इस बारे में प्रशासन को पता है। लेकिन यहां उन्होंने जो देखा, उसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। शर्मा ने कहा है कि देह व्यापार में लिप्त लड़कियां क्या तस्करी कर लाई गई हैं, इस बारे में यह प्रशासन को देखना होगा।
वहीं इसके लिए प्रशासन को सर्वे और डीएनए टेस्ट भी करवाना होगा। इसके बाद में शर्मा ने सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से भी मिली है। उन्होंने कहा है कि एसपी को संबंधित लोगों के कॉल डिटेल ट्रैस करने के भी निर्देश दिए गए हैं, लेकिन मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। इसके चलते शर्मा सीएस और डीजीपी से मुलाकात करने जयपुर जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:- #Breaking #SawaiMadhopur “राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा रणथम्भौर के निजी दौरे पर, विनोबा बस्ती का लिया जायजा”

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा रणथम्भौर के निजी दौरे पर, विनोबा बस्ती का लिया जायजा

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !