Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दो मुर्गों के शवों को लेकर थाने पहुंची महिला, पड़ोसन पर लगाया हत्या का आरोप

भरतपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कामां थाने पर आज सोमवार को एक आश्चर्यचकित मामला सामने आया जहां एक महिला दो मुर्गों के शवों को लेकर कामां थाने पहुंच गई और पुलिस से दोनों मुर्गों की हत्या की शिकायत करने लगी। लेकिन पुलिस ने महिला को समझा कर घर भेज दिया। महिला का कहना था की, उसके पड़ौसियों ने महिला के दोनों मुर्गों को जहर देकर मार दिया है। कामां कस्बे के रामजी गेट की रहने वाली हंसिरा नाम की महिला ने बताया की उसके पास दो मुर्गे थे।

 

The woman reached the police station with the carcasses of two chickens in bharatpur

 

वे घर से बाहर घूमने लग जाते थे और कई बार पड़ौस में रहने वाली रस्तुना नाम की महिला मुर्गों को लेकर कई बार धमकी दे चुकी थी की, वह उनके मुर्गों से परेशान है और मुर्गे कभी भी घर में आ जाते हैं इसलिए वह उन्हें जहर देकर मार देगी। हंसिरा ने बताया कि उसके दोनों मुर्गें घर से निकलकर रस्तुना के घर की तरफ चले गए। जिसके बाद रस्तुना ने दोनों मुर्गों को आटे में जहर मिलाकर दे दिया। घर आने के कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। महिला के दोनों मुर्गों के शवों को थाने पर ले जाने के बाद चर्चा का विषय बन गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !