Saturday , 13 June 2026
Breaking News

नारी शक्ति के नाम रहा भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार का दिन, राहुल के साथ प्रियंका ने भी मिलाया कदम से कदम

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर जिले में प्रवेश कर चुकी है। आज सोमवार को महिला शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ महिलाएं राहुल गांधी के साथ चलीं। सुबह के सत्र में तेजाजी महाराज मंदिर से पीपलवाड़ा तक पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा समेत हजारों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने मनमोहन प्रस्तुति भी दी। सुबह के सत्र में चलते हुए राहुल गांधी ने मुख्य रूप से दो समूहों के साथ बातचीत की। पहली बातचीत भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रतिनिधियों के साथ हुई। इन लोगों ने राहुल गांधी को केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति की खामियां बताई। उनका कहना था कि केंद्र सरकार शिक्षा का केंद्रीयकरण कर रही है जबकि इसका और विकेंद्रीकरण होना चाहिए। दूसरी बातचीत कोटा के किन्नर समाज के लोगों के साथ थी। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने किन्नर समाज के उत्थान के लिए 10 करोड़ का बजट जारी किया है। बजट का ये पैसा सही तरीके से समाज के लोगों तक पहुंचे इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही किन्नर समाज के उत्थान के लिए सरकार जो योजनाएं चलाती है उन्हें लोगों तक पहुंचाने के लिए बेहतर ढंग से प्रचार प्रसार किया जाए।

 

Monday was the day of Bharat Jodo Yatra in the name of women power

 

सुबह 11 बजे कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने महिला जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद आज राजस्थान में महिला शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ महिलाएं राहुल गांधी के साथ चल रही हैं। राज्य सरकार में महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने बताया कि महंगाई की सबसे ज्यादा मार महिलाओं पर पड़ती है। भारत जोड़ो यात्रा महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने के लिए है। इसलिए राहुल गांधी के साथ महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान‌ की कांग्रेस की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई काम कर रही है। आईएम शक्ति उड़ान योजना के तहत महिलाओं को सैनेट्री पैड दिया जा रहा है। इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ महिलाओं के लिए एक करोड़ तक लोन का प्रावधान है। ऐसी कई अन्य योजनाएं भी महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।

 

Bharat Jodo Yatra Press Confrence

 

राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि सांप्रदायिकता और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आज बड़ी संख्या में महिलाएं राहुल गांधी के साथ चलीं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने बताया कि पंचायतों में 35 प्रतिशत आरक्षण देकर राजीव गांधी ने महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण किया। विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान में एक दिन सिर्फ़ महिलाओं को यात्रा में चलने का मौका देना दिखाता है कि राहुल गांधी उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त करना चाहते हैं। मैं खुद राहुल गांधी जी की सोच की प्रोडक्ट हूं जिन्होंने मुझे टिकट देकर विधायक के रूप में सेवा का मौका दिया। बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया और दौसा ज़िले के समलेटी ग्राम पंचायत की सरपंच रचना समलेटी ने बताया कि यदि राजीव गांधी पंचायतों में आरक्षण का प्रावधान नहीं करते तो वह चुनावी राजनीति में नहीं आ पातीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में जयराम रमेश ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायतों में एक तिहाई आरक्षण महिलाओं को दिया। जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तब कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास करवाया था। वह बिल आज भी लोकसभा में पड़ा हुआ है। मोदी सरकार को 8 साल साल हो गए। इन्होंने अभी तक इसे पारित करने का प्रयास नहीं किया। दोपहर में राहुल गांधी ने राजस्थान में महिलाओं के अधिकारों और कल्याण के लिए काम कर रहे 7 प्रमुख महिला संगठनों के साथ बातचीत की। इनमें दलित महिला मंच, आदिवासी महिला मंच, भेदभाव छुआछूत मुक्त अभियान, नेशनल मुस्लिम विमेन वेलफेयर सोसाइटी – जयपुर, महिला जन अधिकार समिति – अजमेर, मजदूर किसान शक्ति संगठन (MKSS) आदि के प्रतिनिधि थे।

 

Bharat Jodo Yatra Khandar Sawai Madhopur

 

महिलाओं ने अशोक गहलोत सरकार की पहल की सराहना करते हुए और बेहतर करने के लिए कई सुझाव दिए। राहुल गांधी ने वहां मौजूद मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि बातचीत के दौरान जो मामले आए हैं उन पर शीघ्र कार्रवाई करें। राहुल ने राजनीतिक संस्थानों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। शाम के सत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं पदयात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान अजमेर की फुटबॉलर किशोरियां भी राहुल गांधी के साथ चलीं। फुटबॉल इन लड़कियों के लिए आज़ादी का जरिया बना है। इसके माध्यम से इन्हें बाल विवाह जैसी अनेक सामाजिक कुरीतियों से लड़ने में मदद मिली है। पहले इन्हें घर से निकलने नहीं दिया जाता था। अजमेर की महिला जन अधिकार समिति किशोरियों के बीच इस खेल को प्रोत्साहित करती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on Women and Child Development Department official in pokhran Jaisalmer

5 हजार रुपए की रि*श्वत लेते महिला एवं बाल विकास विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

जैसलमेर / Jaisalmer : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पोकरण (Pokhran) में बड़ी कार्रवाई करते …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

Massive fire at a firecracker factory in Jaipur

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौ*त, चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

जयपुर: Jaipur के खोह नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !