Thursday , 23 April 2026
Breaking News

रोवर्स रेंजर्स का किया स्वागत

हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य के तत्वावधान में राज्य स्तरीय रोवर रेंजर मूट मीट में सहभागिता कर लौटे रोवर्स रेंजर्स का सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। जिला स्काउट सचिव रूपनारायण गुर्जर ने बताया कि 25 से 29 दिसम्बर तक उदयपुर के झाड़ोल गांव में आयोजित हुए राज्य स्तरीय रोवर-रेंजर मूट-मीट में सहभागिता कर लोटे रोवर्स रेंजर्स का सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर भरतपुर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त भरत लाल प्रजापत, जिला स्काउट सचिव रूपनारायण गुर्जर सहित जिले की टीम द्वारा सम्मान किया गया।

 

प्रजापत ने बताया कि हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के राजस्थान राज्य स्तरीय रोवर रेंजर मूट मीट में संभाग क्षेत्र के सवाई माधोपुर जिले से सर्वाधिक सहभागिता करने पर डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर (स्काउट) सुभाष चंद शर्मा, दल प्रभारी मनोज कुमार मीणा (स्काउट मास्टर), उप दल प्रभारी अभिषेक शर्मा (ट्रेनिंग काउंसलर), जिला कार्यकारिणी के समस्त पदेन एवं नामित सदस्यों एवं समस्त रोवर्स रेंजर्स को बधाई दी एवं बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में परेड, शिविर कला, जिले के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की प्रदर्शनी, जिले में संचालित स्काउट गाइड गतिविधियां, हिन्दुस्तान स्काउट गाइड से पंजीकृत एवं सक्रिय ग्रुपों की जानकारी, आशुभाषण, निबंध, पोस्टर, ओवरनाइट हाइक, सामूहिक लोक नृत्य, सोलो डांस, विचित्र वेशभूषा, राइफल शूटिंग, मेहंदी, रंगोली, कबड्डी, रस्साकस्सी, नदी-नालों को पार करना के साथ-साथ एडवेंचर गतिविधियां जैसे-कमांडो ब्रिज, मंकी ब्रिज, टायर वाल, टायर टनल, पेड़ पर चाय बनाना, डूबते हुए व्यक्ति को बचाना, मकान में आग लगने पर घायलों को निकालना, आग बुझाना, तने के सहारे के बिना पेड़ पर चढ़ना व उतरना, बाधा दौड़ के साथ-साथ लगभग 40 प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

Welcome to Rovers Rangers in sawai madhopur railway station

 

जिसमें सवाई माधोपुर जिले की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त द्वारा हिन्दुस्तान स्काउट गाइड से जुड़े हुए सवाई माधोपुर जिले के समस्त पदाधिकारियों, राज्य स्तर पर सहभागिता करने वाली संस्था-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन, महापुरा, सारसोप, बिन्जारी, अर्निया, फुलवाड़ा पेपट, लिटिल फ्लाॅवर स्कूल मलारना डूंगर, राजकीय आईटीआई कॉलेज चौथ का बरवाड़ा, पुनीराम मेमोरियल कॉलेज भाड़ोती, हम्मीर ओपन क्रू व पद्मिनी ओपन टीम सवाई माधोपुर के संस्था प्रधानों एवं रोवर्स रेंजर्स को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया और भविष्य में सवाई माधोपुर जिले से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता करवाकर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !