Saturday , 7 March 2026
Breaking News

फेसबुक लाइव वीडियो वायरल कर गाली-गलौज एवं धमकियां देने पर 2 आरोपी गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने फेसबुक लाइव वीडियो वायरल कर गाली-गलौज एवं धमकियां देने पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विकास कुमार पुत्र मुकेश चन्द मीना और सुरेन्द्र कुमार पुत्र लड्डूलाल मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व  सीओ सिटी सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन एवं मलारना डूंगर थानाधिकारी राजकुमार मीना के नेतृत्व में मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर में वांछित आरोपी विकास कुमार पुत्र  मुकेश चन्द मीना और सुरेन्द्र कुमार पुत्र लड्डूलाल मीना को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

 

 

Police arrested 2 accused for abusing and threatening by making Facebook live video in malarna dungar sawai madhopur

 

 

यह था मामला :-

पुलिस सूत्रों के अनुसार गत दिनांक 17 मई 2021 को दो व्यक्ति फेसबुक लाइव वीडियो वायरल कर एक-दूसरे को आपस में चैलेंज करते हुए धमकियां दे रहे थे। जिससे दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना होने तथा दोनों व्यक्तियों द्वारा एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देना व खुली चुनौती देते हुए मां बहनों की आपस में गन्दी – गन्दी गालियां व एलानिया धमकीयां देना व टिप्पणियां की गई है, जिसके परिणामस्वरूप दो समुदायों के लोगों में भारी रोष व्याप्त होने की सूचना पर मलारना डूंगर थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल :-

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर राजकुमार मीना, राजमल कांस्टेबल एवं तेजराम कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !