बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पानमल पुत्र नारायणलाल को गिरफ्तार किया है। बौंली थानाधिकारी कुसुमलता मीना ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने जाने एवं अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम तथा गिरफ्तारी हेतू चलाये अभियान चलाया हुआ है।

जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बामनवास तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में गठित टीम ने गत गुरुवार को पुर्व में जप्तशुदा अवैध बजरी से भरे डम्फर के मालिक पानमल पुत्र नारायणलाल निवासी चिडी की बाडी जिला टोंक को एमएमडीआर एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में पुष्पेन्द्र हेड कांस्टेबल, मनीष कांस्टेबल एवं जीतराम कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया