Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली सहायक कृषि अधिकारियों व पर्यवेक्षकों की बैठक

जिले में नवाचार के तहत जैविक कचरें से सुपर खाद बनाने के संबंध में जिला परिषद सवाई माधोपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को जिलें के समस्त सहायक कृषि अधिकारियों व कृषि पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जैविक कचरें से सुपर खाद बनने के संबंध में भरवाये गये करीब 200 नाडेपो की स्थिति जानी एवं निर्धारित समयावधि में सुपर खाद तैयार करवाने के लिए भरवाये गये नाडेपो की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये साथ ही कृषि अधिकारियों को इस संबंध में आ रही समस्याओं पर विशेष चर्चा की।

 

बैठक के दौरान कई कृषि पर्यवेक्षकों ने नाडेपो में जैविक कचरें से बनी सुपर खाद के नमूने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के समक्ष प्रदर्शित किए। सीईओ अभिषेक खन्ना ने उपस्थित समस्त कृषि अधिकारियों को बताया कि भरवाये गये इन 200 नाडेपो से उत्तम क्वालिटी की खाद करीब 130 से 140 दिनों में दो से ढ़ाई टन तक उपलब्ध हो सकती है जिसके लिए सभी को समय पर इन नाडेपो की द्वितीय भराई करवानी है व जीवाणु कल्चर का उपयोग करना है।

 

Chief Executive Officer took a meeting of Assistant Agriculture Officers and Supervisors

 

किसानों से समझाईश कर नाडेपो पर छाया, पानी की छिड़काव, गोबर से लीपना आदि अन्य आवश्यक प्रबन्ध करते रहने हैं। अभी तक भरवाये गये करीब 200 नाडेपो में से 112 नाडेपो की भराई को 120 से अधिक दिन का समय हो चुका है। वहीं करीब 87 नाडेपो को भरे अभी 120 दिन से कम हुए है। करीब 20 नाडेपों से किसानों ने सुपर खाद निकालना आरम्भ भी कर दिया है तथा आगामी कुछ दिनों में 100 से अधिक नाडेपो से किसानो को उत्तम क्वालिटी की जैविक खाद उपलब्ध हो सकेगी जो किसानों को अच्छी जैविक फसल व सब्जियां उत्पादित करने में सहायक सिद्ध होगी।

 

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीना ने बताया कि नाडेप से तैयार सुपर खाद का उपयोग किसान इसको किसी भी फसल, बगीचों में कर सकता है जिससे भूमिगत कीट, दीमक व अन्य खरपतवार को लगभग 80 प्रतिशत तक नियंत्रित किया जा सकता है व फसल की गुणवत्ता में भी अधिक सुधार हो सकेगा तथा मिट्टी की उर्वरकता भी बढे़गी। इस दौरान अजीत सहरिया अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रकाश चन्द मीना अधिशाषी अभियंता जिला परिषद, बलवन्त सिंह एसबीएम जिला परियोजना समन्वयक सहित सभी कृषि पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !