Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजस्थान में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा, सीएम गहलोत ने विधानसभा में की घोषणा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में बड़ा ऐलान किया है। जिसमें आज शुक्रवार को विधानसभा में प्रदेश में 19 नए जिले बनाने की घोषणा की है। अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, गंगापुर सिटी, डीडवाना-कुचामनसिटी, दूदू, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी, कोटपूतली, खैरथल,नीमकाथाना, फलौदी, सलूंबर, सांचौर, शाहपुरा (भीलवाड़ा) नए जिले बनेंगे। वहीं बांसवाड़ा, पाली, सीकर नए संभाग बनाए गए हैं।

 

Announcement to create 19 new districts in Rajasthan

 

उन्होंने कहा कि कार्मिकों को सेवानिर्वत्ति के दिन ही सभी पेंशन और लाभ दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साथ ही 75 साल से अधिक उम्र के पेंशनर्स को 10 फीसदी पेंशन बढ़ाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री गहलोत ने विनियोग विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए कई घोषणाएं कीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मदरसा पैराटीचर्स के 6845 पदों पर भर्ती होगी। गहलोत ने कहा कि अब मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थी को भी दो यूनिफॉर्म दी जाएगी, इस पर 75 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सार्वजनिक सुविधा केंद्र बनाने की घोषणा की है, इस पर 100 करोड़ खर्च होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !