Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, शहीद के माता-पिता का किया सम्मान

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आज सोमवार को सवाई माधोपुर के वीर एवं शौर्य पुरुष शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि आज महाविद्यालय में शहीद की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शहीद के परिवार, आमजन एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों द्वारा स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाए गए।

 

प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में शहीद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार प्रकट करते हुए उनके बलिदान को याद किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. ओपी शर्मा ने शहीद की शिक्षा दीक्षा एवं जीवनी पर अपने विचार प्रकट किए।पुष्पांजलि कार्यक्रम में शहीद की माता उषा कंवर राजावत, भाई जयदीप सिंह व नताशा सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को नमन किया। साथ ही महाविद्यालय की ओर से परिवार का सम्मान किया गया।

 

 

Tributes paid to martyr Captain Ripudaman Singh on his death anniversary in sawai madhopur

 

पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात 12वीं बिहार रेजीमेंट द्वारा शहीद को सशस्त्र सलामी दी गई। 12वीं बिहार रेजीमेंट के कर्नल उपजीत सिंह रंधावा, मेजर ईश्वरजीत, सीओ 12 बिहार रेजीमेंट की ओर से नायब सूबेदार अमोदकुमार ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. मुसव्विर अहमद, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. पूरणमल मीना, डॉ. एसपी नापित, शैतानमल जाट, मनमोहन शर्मा, परीक्षित हाडा, धर्मेंद्र कुमार मीना, पूर्व वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी, सीनियर अंडर ऑफिसर मोहित स्वामी, उदित राज द्वारा भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए।

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर के नागरिककों सहित सेवा परमो धर्म के सदस्य अवधेश शर्मा, कुलतर सिंह एवं उनकी टीम ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद की प्रतिमा को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त के डिस भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !