Thursday , 23 April 2026
Breaking News

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष में सैनी विकास संस्थान द्वारा संचालित सैनी छात्रावास प्रांगण में महात्मा फुले के अनुयायियों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात संगोष्ठी में उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया। सैनी विकास संस्थान के जिलाध्यक्ष भागचंद सैनी ने उनके द्वारा दलितों एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला एवं पिछड़े समाजों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने पर बल दिया।

 

महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने उनकी जयंती पर राज्य सरकार द्वारा अवकाश घोषित करने पर आभार प्रकट किया। आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण सैनी ने महात्मा फुले के विचारों को अपनाने पर बल दिया। पूर्व प्रधान मीरा सैनी ने महिला शिक्षा एवं महिला उत्थान के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

 

Celebrated the birth anniversary of Mahatma Jyotiba Phule in sawai madhopur

 

युवा जिला अध्यक्ष राजेश सैनी ने युवाओं को उनकी जीवनी को पढ़कर समाज के रचनात्मक कार्य में आगे आने पर बल दिया। इस अवसर पर सैनी समाज के भवानी शंकर सैनी, रामराज सैनी, हनुमान सैनी पार्षद, कैलाश सैनी पार्षद, जेपी सैनी एडवोकेट, कमल सैनी एडवोकेट, हंसराज सैनी, सन्नी सैनी छात्रसंघ अध्यक्ष, रामलाल सैनी, मोनू सैनी आदि ने भी अपने विचार रखे।

 

संगोष्ठी में महात्मा फुले के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रोफेसर राम लाल बैरवा, बामसेफ के विनोद कुमार, रामकिशन बैरवा, सीताराम, रामचरण, मधुसूदन, राम सिंह, रायसिंह, गीता जेलिया, परमेश्वर जेलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश बारवाल शिक्षक संघ अंबेडकर के हेमराज बागोलिया आदि वक्ताओं ने भी विस्तार से प्रकाश डाला। तहसीलदार विशाल वर्मा ने हर घर में महात्मा फुले की तस्वीर को लगाने तथा संतोष कुमार वर्मा ने उनकी जीवनी की पुस्तकें हर घर में पढ़ने पर बल दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !