Sunday , 7 June 2026
Breaking News

संत निरंकारी मिशन द्वारा विश्वव्यापी रक्तदान श्रृंखलाओं का होगा आयोजन

मानवता के मसीहा बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में 24 अप्रैल का दिन संपूर्ण निरंकारी जगत द्वारा देश एवं दूर देशों में रक्तदान शिविरों के आयोजन से मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याणार्थ हेतु संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा भारतवर्ष में स्थापित निरकारी मिशन की लगभग सभी ब्रांचों में रक्तदान शिविर जैसे महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी रक्तदाता स्वैच्छापूर्वक सम्मिलित होकर पूरे जोश एवं उत्साह से रक्तदान करेंगे। मीडिया प्रभारी संत निरंकारी मण्डल सवाई माधोपुर के प्रज्वल प्रजापति ने बताया कि इसी क्रम में सवाई माधोपुर में भी संत निरंकारी सत्संग भवन पर 24 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वेच्छा से श्रद्धालु अपना रक्तदान करेंगे। बाबा हरदेव सिंह के प्रेरक संदेश “रक्त नाड़ियों में बहे, न कि नालियों में” द्वारा सभी श्रद्धालुओं को एक नई सकारात्मक दिशा मिली।

 

Worldwide blood donation series will be organized by Sant Nirankari Mission

 

उसी प्रेरक संदेश को प्रत्येक निरंकारी भक्त मानवता के उपकार हेतु निरंतर उसे जीवन्त रूप में अपनाकर लोककल्याणार्थं हेतु अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है। संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय जोगिंदर खुराना ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह महाअभियान भारत में स्थापित संत निरंकारी मिशन के 99 जोन की लगभग सभी ब्रांचों में आयोजित किया जायेगा। इन सभी रक्तदान शिविरों में रक्तदान से पूर्व की जाने वाली जांच एवं स्वच्छता की ओर विशेष रूप से ध्यान दिया जायेगा। साथ ही रक्तदाताओं हेतु जलपान की समुचित प्रबंध व्यवस्था भी की जा रही है। रक्तदान शिविरों में रक्त संग्रहित करने हेतु इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी और सरकारी अस्पतालों से योग्य एवं प्रशिक्षित टीम आएंगी। निश्चित रूप में लोक कल्याण हेतु चलाया जा रहा यह महा अभियान निरंकारी सत्गुरुः माता सुदीक्षा महाराज की सेवा प्रदत्त सिखलाइयो को दर्शाते हुए एकत्व एवं मानवता का दिव्य संदेश प्रेषित कर रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !