Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मीणा समाज सेवा संस्थान की आम सभा का हुआ आयोजन

मीणा समाज सेवा संस्थान सवाई माधोपुर के राज विहार कॉलोनी स्थित संस्थान परिसर में मीणा समाज सेवा संस्थान सवाई माधोपुर की आम सभा का आयोजन पूर्व सरपंच सीताराम खिलचीपुर की अध्यक्षता में किया गया। आम सभा में संस्थान के वर्तमान अध्यक्ष शिवलाल मीणा और आम सभा की अध्यक्षता कर रहे सीताराम मीणा की अनुमति से संस्थान के महामंत्री राकेश कुमार मीणा उर्फ विनोद ने संस्थान के द्वारा किए जाने वाले कार्यों और समाज हित में किए जाने वाले प्रयासों की विस्तृत जानकारी आम सभा के मध्य रखी।

 

आम सभा में मीणा समाज की कब्जा शुदा जमीन पर छेड़छाड़ करने पर समाज बंधुओं ने रोष जताया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक मीणा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहां कि 60 वर्षों से समाज की कब्जा शुदा जमीन पर वर्तमान समय में जो छेड़छाड़ की जा रही है यह विचारणीय बिंदु है इस निमित्त समाज बंधुओ को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाना चाहिए। संस्थान के पदाधिकारियों एवं समाज के पंच पटेलों ने मुकेश एंडवा को इस कार्य की जिम्मेदारी दी।

 

The general meeting of Meena Social Service Institute was organized in sawai madhopur

 

इस पर उन्होने आश्वासन दिया की वर्तमान समाज के हम जनप्रतिनिधि मिलकर इस मामले को स्थानीय विधायक को अवगत कराएंगे और आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए बड़ा आंदोलन भी करेंगे। डॉ. चंद्रप्रकाश ने समाज के लिए जमीन आवंटन के प्रस्ताव को सरकार तक भिजवाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाने का प्रस्ताव आम सभा के बीच में रखा। जय निवास जटवाड़ा ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करेंगे और जो जनप्रतिनिधि समाज के सकारात्मक कार्यों में सहयोग नहीं करेगा तो उसका विरोध समाज के द्वारा किया जाएगा।

 

आम सभा में वर्तमान जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान आदि के माध्यम से सरकार तक समस्या का समाधान करवाने के लिए प्रयास करने का प्रस्ताव लिया गया। आम सभा में कोषाध्यक्ष रामस्वरूप मीना, पूर्व कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मीणा, पूर्व उपाध्यक्ष जयराम टोंड, कार्यकारिणी सदस्य सेवानिवृत्त तहसीलदार राधेश्याम मीणा, पूर्व कोषाध्यक्ष हनुमान मैनपुरा, पूर्व उपाध्यक्ष मोहनलाल मांगरोल, शंकरलाल पीलोदा, कार्यकारिणी सदस्य भवानी सिंह मीणा, कार्यकारिणी सदस्य सुवालाल मीणा, प्रचार मंत्री कमलेश कुंडली, संस्थान के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल जीनापुर, कार्यकारिणी सदस्य बृजमोहन मीणा, कालूराम मीणा, लखन लाल मीणा, भवानी घुड़ासी, रामचीज मीणा, वीरसिंह मीणा, लोकेश भारजा, राजमल भारजा, विकास अजनोटी, नरेश कुमार मीणा, बद्रीलाल मऊ, सेवानिवृत्त मैनेजर मौजी राम मीणा आदि सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे। संस्थान के अध्यक्ष शिव लाल मीणा ने सभी समाज बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !