Sunday , 7 June 2026
Breaking News

धर्म जागरण मंच का चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर हुआ शुरू

धर्म जागरण मंच की ओर से कीर समाज मंदिर के पास चंद्रा एकेडमी में 22 मई से 21 जून तक चलने वाले चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। शिविर में 6 से लेकर 15 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को योगासन, दंड बैठक, नियुद्ध, ध्यान, लाठी, तलवार, जूडो-कराटे, गोपालन, संध्या, यज्ञ भारतीय संस्कृति एवं सनातन संस्कार आदि का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अजय शेखर दवे ने कहा कि संस्कारित युवक पर ही राष्ट्र का भविष्य निर्भर करता है। आज की युवा पीढ़ी की सही दिशा व संस्कार नहीं मिल पा रहे, उस कमी को पूरा करने के लिये ही धर्म जागरण मंच द्वारा इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता है। मुख्य वक्ता अनिल जैन ने कहा कि आदर्श युवकों का निर्माण करके ही हम परिवार व राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।

 

Character building and self defense camp of Dharma Jagran Manch started in sawai madhopur

 

आज राष्ट्र संकट के दौर से गुजर रहा है अतरू आप देशप्रेमी भावनाओं से ओत-प्रोत होकर संगठित बनें, यह समय की जरूरत है। शिविर प्रबंधन समिति संयोजक अनेन्द्र सिंह आमेरा ने कहा कि राष्ट्रवाद का सिद्धांत सार्वभौमिक हैं। विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र सिंह आमेरा ने कहा कि शिविर में भाग लेने वाले बालक- बालिकाएं यहां पर सिखाई जाने वाली शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करके अपने जीवन को आदर्श जीवन बना सकते हैं एवं जो शिक्षा इन शिविरों में मिलती है वह स्कूल में नहीं प्राप्त हो सकती।

 

कार्यक्रम का संचालन शारारिक शिक्षक वीरेंद्र पाल यादव ने किया तथा इस अवसर पर राकेश शर्मा, भूपेंद्र परिहार, बबलू महावर, राहुल सैनी, गोपाल सिंह राजावत, विमल प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !