Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अर्चना मीना ने “आत्मनिर्भर सवाई माधोपुर” डिजिटल मुहिम को किया लॉन्च

सवाई माधोपुर जिले को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अर्चना मीना का नवाचार

स्वरोजगार अपनाने वालों को मिले सकारात्मक प्रोत्साहन, पहचान और सम्मान – अर्चना मीना



स्वदेशी जागरण मंच राजस्थान क्षेत्र की महिला प्रमुख, स्वावलंबी भारत अभियान की राष्ट्रीय सह-समन्वयक एवं सवाई माधोपुर जिले में सामाजिक सरोकार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को अपने नवाचारों से सफल बनाने हेतु जिले भर में लोकप्रिय समाज सेविका अर्चना मीना ने जिले को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और नवाचार करते हुए आज “आत्मनिर्भर सवाई माधोपुर” डिजिटल मुहिम को लॉन्च किया है।

 

इस अवसर पर अर्चना मीना ने कहा कि देश भर में आज स्वरोजगार को अपना कर युवा एवं महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। यह सुखद अनुभव मुझे हर कदम पर हुआ है। लेकिन मुझे यह भी लगता है कि इन प्रयासों और नवाचारों को एक सकारात्मक प्रोत्साहन, पहचान और सम्मान की आवश्यकता है।

 

Archana Meena launches aatmanirbhar Sawai Madhopur digital campaign

 

अर्चना ने बताया कि हमारे जिले में भी ऐसे जुझारू, मेहनती और स्वाभिमानी भाई-बहनों की एक बड़ी संख्या है। हम सबका यह सामूहिक उत्तरदायित्व बनता है कि हम उन्हें मंच प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को पहचान दिलवाएं ताकि उनमें अपने व्यवसाय के प्रति गौरव की भावना बढ़े और नवीन उत्साह का संचार हो। हमारा सवाई माधोपुर जिला स्वरोजगार एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में संपूर्ण देश में अपनी एक अलग पहचान बनाए, प्रदेश व देश के अन्य बंधु-बहनों के लिये  प्रेरणा बनें।

 

इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मैं आपसे अनुरोध करती हूँ कि यदि आप या आपके आस-पास किसी भी भाई-बहन ने स्वरोजार को अपनाया हुआ है तो वह अपने सपने, अपने संघर्ष और अपनी सफलता की कहानी एक वीडियो के रूप हमसे साझा करे। इस वीडियो में उद्यमी अपना नाम, पता, संपर्क, अपने व्यवसाय या प्रकल्प की पूरी जानकारी, उस प्रकल्प से लाभान्वित हो रहे परिवारों की संख्या और जिलेवासियों के नाम आपका संदेश अवश्य हो। आपके द्वारा बनाए गए वीडियो को आप AatmaNirbharSawaiMadhopur@gmail.com ईमेल पर भेजें। उस वीडियो को उनके द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जाएगा।

 

 

अर्चना ने कहा कि स्वरोजगार करने वाले भाई-बहनों द्वारा अपने व्यवसाय की जानकारी देने वाला वह वीडियो स्वावलंबी भारत अभियान के देशव्यापी जनजागृति आंदोलन में एक महत्वपूर्ण उदाहरण की भूमिका निभाएगा। इससे ना केवल उनके प्रयासों को बल्कि उनके व्यवसाय को भी एक नई पहचान मिलेगी।

 

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !