Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी, डकैती एवं चोरी की वारदातों में फरार दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

 कस्बा कुण्डेरा में व्यापारी की दूकान पर हुई चोरी का खुलासा

वर्ष 2022 में थाना गंगापुर सीटी सदर के ग्राम सलेमपुर की डकेती वृद्ध दम्पति के साथ मारपीट कर कडे़ निकाल ले जाने की वारदात सहित दर्जन मन्दिरों में चोरी की घटनओं में फरार चल रहे थे

सवाई माधोपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती एवं चोरी की वारदातों में फरार दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि वर्ष 2022 में थाना सदर गंगापुर सिटी के ग्राम सलेमपुर में वृद्ध दम्पति के साथ मारपीट कर कडे़ निकाल ले जाने की सनसनीखेज वारदात में फरार चल रहे रामसिंह मोग्या व बाबुलाल मोग्या को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

घटनाओं का विवरण:- आरोपी ग्राम सलेमपुर डकैती एवं करीब एक दर्जन से अधिक मन्दिरों में चोरी की वारदात में फरार:-
गत दिनांक 1 जनवरी 2022 की रात्रि को फरियादी लच्छी पुत्र सुखपाल निवासी सलेमपुरा हाल रेल्वे पुलिया के पास धुन्धेश्वर रोड़ अपनी पत्नी के साथ मकान में सो रहा था। रात्रि को 6 अज्ञात बदमाश आये और फरियादी के साथ सरिये, डण्डे के साथ मारपीट की तथा पत्नी को बाहर चौक में ले जाकर मारपीट कर पैर का चांदी के कडे और हाथ का कड़ा काट कर ले गये। मकान की तलाशी लेकर करीब एक लाख, दस हजार रूपये लूट कर ले गये इत्यादि घटना पर थाना सदर गंगापुर सिटी पर मामला पंजीबद्व हुआ था इसके अतिरिक्त जिला सवाई माधोपुर, करौली एवं दौसा में करीब एक दर्जन से अधिक मन्दिरों में चोरी की वारदातें हुई थी इन वारदातों में लिप्त पांच बदमाशों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। बदमाश रामसिंह उर्फ भूत मोग्या, बाबुलाल मोग्या व प्रकाश मोग्या फरार चल रहे थे। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांषु शर्मा वृत्ताधिकारी शहर सवाई माधोपुर के राजवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा मुखबिर एवं तकनीकि आसूचना के आधार पर पीछा किया जा रहा था। 25 मई को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर रामसिंह मोग्या व बाबुलाल मोग्या को ग्राम गोगर थाना सूरवाल सवाई माधोपुर से पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है।

 

Two wanted miscreants absconding in robbery and theft incidents arrested in sawai madhopur

 

गिरफ्तार आरोपी:- रामसिंह उर्फ भूत पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभुदयाल निवासी मोरपा काजी कुडली थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर और बाबुलाल उर्फ बाबुड़िया पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभुदयाल निवासी मोरपा काजी कुडली थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 24.03.2023 को फरियादी रमेश चन्द निवासी कुण्डेरा की बस स्टेण्ड पर स्थित किराने की दूकान का पीछा का जंगला तोड़कर नकदी एवं सामान चोरी करके ले जाने की मामला थाना कुण्डेरा की वारदात को भी स्वीकार किया है, वारदात में लिप्त अन्य आरोपियो को गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है।

पुलिस टीम:- इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी रामवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अजीत मोगा सायबर सेल, सहायक उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान, हैड कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल लख्मीचन्द, कांस्टेबल हरिसिंह, कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल राजकुमार सायबर सेल सवाई माधोपुर आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !