Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले में अब तक 3 लाख से अधिक लोगों ने लिया महंगाई राहत कैंप का लाभ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत केम्पों के तहत जिले में 24 अप्रैल से आयोजित किये जा रहे शिविरों में अब तक 3 लाख 1 हजार 573 लोगों ने राज्य सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं में 13 लाख 12 हजार 579 पंजीकरण करवाएं हैं जिनको महंगाई से राहत मिली है। शुक्रवार को जिले में आयोजित महंगाई राहत शिविर में शाम 4 बजे तक जिले में 3 हजार 70 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया। जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 2 हजार 595 तथा शहरी क्षेत्रों में 475 परिवारों ने पंजीयन कर राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं में 11 हजार 143 मुख्यमंत्री गारंटी कार्डों का वितरण किया गया।

 

जिनमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 2 हजार 93, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 2 हजार 93, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लिए 699, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए 838, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 201, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 1 हजार 505, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 1 हजार 946, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 684, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 1 हजार 68, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 16 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए।

 

So far more than 3 lakh people have taken the benefit of Mehangai Raahat Camp in sawai Madhopur

 

मंहगाई राहत शिविर में 3556 लोगों का किया रजिस्ट्रेशन

नगरपालिका मुख्यालय में 24 अप्रैल से चल रहे मंहगाई राहत शिविर में राज्य सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं में लाभान्वित होने के लिए अब तक 3556 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा चुके है।

 

जिन्हे शिविर में राज्य की गहलोत सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं के लाभ मिलने के 14512 कार्ड बांट चुके है। शिविर के कर्मचारियों ने बताया कि मंहगाई राहत शिविर 30 जून तक जारी रहेगा। नगरपालिका सहित आसपास के गांवों के लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए 30 जून तक नगरपालिका मुख्यालय पर मंहगाई राहत शिविर में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !