Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

जागा वंश लेखक संगठन वेलफेयर फाउण्डेशन एवं नो मोर पेन ग्रुप के संयुक्त तत्वधान में पवन जागा तरुण जागा के जन्म दिन के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ग्रुप के मीडिया प्रभारी राजेश मुराडिया गुडला चन्दन ने बताया कि रणथंभौर ब्लड बैंक में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 25 रक्तवीरो ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर रक्तदान किया। इस अवसर पर राजेश मुराड़िया ने रक्तवीरो को मोटिवेट करते हुए कहा कि वर्तमान में जैसे-जैसे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है उसके साथ सड़क हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है कई घायल होकर इलाज के लिए अस्पतालों में आ रहे हैं गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए खून की जरूरत होती है, कैंसर के मरीजों को की खून चाहिए होता कुछ मामले में प्रसव के दौरान चिकित्सा के लिए माताओं को रक्त देना आवश्यक रहता है। इसको लेकर आम नागरिक को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

 

25 units of blood collected in blood donation camp

 

शिविर में 15 रक्त वीरों ने जीवनकाल में पहली बार डोनेट किया। रक्तदान कार्यक्रम में महिलाओं ने भी खास भागीदारी निभाई। इस रामभजन जागा, दिनेश जागा, खेमराज गुर्जर, नरेंद्र सेन, ममता देवी, निशा देवी, तमन्ना जागा, टिंकू, मुकट, लालगढ़, पिंटूसिंह गम्भीरा, शाहरुख खान, विष्णु गुप्ता गोविंद सैनी, केशव चैधरी, एवं संगठन के कार्यकर्ता शिविर प्रभारी शाहरुख खान, ग्रुप के सभी सदस्य स्थल पर मौजूद रहे। इस अवसर पर नो मोर पेन ग्रुप द्वारा सभी रक्त वीरों को पेड़ पौधे वितरण किए गए और सभी ने पौधे लगाने का संकल्प लिया गया एवं टी-शर्ट सहित उत्साहवर्धन के लिए प्रशस्ति-पत्र भी दिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !