Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

मणिपुर घटना को लेकर मीणा समाज सेवा संस्थान ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने, अश्लील हरकत करने तथा सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या करने वालों को फांसी देने तथा प्रशासनिक अधिकारियों को सरकारी सेवा से तुरंत बर्खास्त करने के संबंध में मीणा समाज सेवा संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा ज्ञापन दिया गया। संस्थान ने राष्ट्रपति से घटना के जिम्मेदार सभी लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने साथ ही उनका फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर सब को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई।

 

संस्थान ने मणिपुर में अविलंब शांति व्यवस्था स्थापित हो तथा सभी जिम्मेदार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही हो एवं उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाए ऐसी मांग संस्थान द्वारा की गई। आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन से संबंधित अधिकारों व संस्कृति का ईमानदारी से संरक्षण किया जाए और देश के आदिवासी समाज को प्रस्तावित यूसीसी से बाहर रखा जाए।

 

Meena Samaj Seva Sansthan submitted memorandum to the President regarding Manipur incident

 

इसकी पुरजोर मांग मीणा समाज सेवा संस्थान सवाई माधोपुर तथा आदिवासी मीणा समाज सवाई माधोपुर द्वारा की गई। ज्ञापन के दौरान उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीणा, सांवलराम मीणा मीणा कॉलोनी, अध्यक्ष शिवलाल मीणा, महामंत्री राकेश कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, उपाध्यक्ष जयराम मीणा, पूर्व कोषाध्यक्ष लड्डूलाल मीणा, कार्यकारिणी सदस्य सुवालाल मीणा, कार्यकारिणी सदस्य पूरणमल गोठड़ा, दीनदयाल मीणा मलारना चौड़, जयनिवास मीणा जटवाड़ा, रमाकांत मीणा खिरनी, शंकरलाल मीणा कावड़, सूरजमल मीणा, सोराम पटेल करेला, टीकाराम मीणा, मुकुट करेला, धनपाल मीणा गंभीरा, सुवालाल पटेल, मोहनलाल सुनारी, मधुराज सुनारी, हरिमोहन मीणा आदि कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !