Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नगर परिषद सवाई माधोपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एसीबी को सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी भवानी सिंह मीना ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सवाई माधोपुर को ज्ञापन देकर नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामलों में संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की मांग की है। भवानी सिंह ने बताया कि नगर परिषद सवाई माधोपुर में विगत दिनों में भ्रष्टाचार संबंधी गंभीर मामले सामने आये है, परन्तु भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही नहीं होने के कारण भ्रष्टाचारियों के हौसले दिनो-दिन बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा नेता ने ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद सवाई माधोपुर में फर्जी डी.डी. का मामला उठाते हुए बताया कि इस मामले में संवेदकों द्वारा नगर परिषद के कार्मिकों से मिलीभगत कर निर्माण कार्यों की निविदा लेने के अमानता राशि के 56 लाख रुपये के बिना बैंक से जारी हुए फर्जी डी.डी. जमा करवाये गये।

 

इस मामले में भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है। इसी प्रकार नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा खाली मैदान पर 30 प्रतिशत निर्माण बताकर 69-ए के पट्टे जारी कर दिये गये। नियमों से खिलवाड़ कर किस प्रकार फर्जीवाड़ा किया जा सकता है इसका उदाहरण नगर परिषद सवाई माधोपुर में देखा जा सकता है। नगर परिषद द्वारा खाली मैदान पर 30 प्रतिशत निर्माण बताकर 69-ए के पट्टे जारी कर दिये गये एवं जिस अधिकारी के द्वारा आपत्ति की गई उसे बर्खास्त कर दिया गया।

 

Memorandum submitted to ACB regarding corruption prevalent in Municipal Council Sawai Madhopur

 

इस मामले में भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग की जमीन खसरा नं. 1 पर नगर परिषद सवाई माधोपुर ने पट्टे जारी कर दिये। उन्होंने बताया कि नगर परिषद सवाई माधोपुर के द्वारा बजरिया में पट्टों के मामलों में दोहरा चरित्र सामने आया है। नगर परिषद के द्वारा एक ही खसरे में जहां जमीन सार्वजनिक निर्माण विभाग की बताकर पट्टा जारी करने से इनकार किया जा रहा है वहीं इसी खसरे में नगर परिषद के द्वारा मोटा पैसा लेकर इस जमीन पर चार पट्टे जारी कर दिये गये है। वार्ड नं 57 के आवेदक द्वारा 1 फरवरी 2022 को समस्त दस्तावेजों सहित 69-ए के तहत पट्टे के लिए आवेदन किया गया था।

 

इस आवेदन पर नगर परिषद ने जमीन सार्वजनिक निर्माण विभाग के नाम बताते हुए पट्टे जारी करने से इनकार कर दिया तथा आवेदन पत्रावली निरस्त कर दी गई। वहीं दूसरी ओर उसी खसरे में नगर परिषद के द्वारा 11 दिसम्बर 2021, 15 सितम्बर 2022, 17 जनवरी 2023 व 17 मार्च 2023 को चार पट्टे जारी कर दिये गये। इसके अतिरिक्त भी इसी खसरे में कई पट्टे जारी किये जा चुके हैं। सभी मामलों से सम्बन्धित विभिन्न दस्तावेज सौंपते हुए भाजपा नेता भवानी सिंह मीना ने नगर परिषद सवाई माधोपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार को गंभीरता से संज्ञान में लेकर दोषियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !