Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बारिश की कमी से दम तोड़ रही फसलें, सरकार अकाल घोषित कर किसानों को सहायता राशि दे सरकार

शिवाड़ कस्बे सहित क्षेत्र की महापुरा, टापुर, इसरदा, डीडायच पंचायत की दो दर्जन गांव ढाणी में बारिश के अभाव में फसल सूखकर दम तोड़ने लगी है। वहीं खाली पड़े खेतों में पानी के कारण रबी की फसलें बोने का भविष्य अंधकार में दिखाई देने लगा है जिसके चलते किसान चिन्तित दिखाई देने लगा है। इस स्थिति को देखते हैं किसानों ने राज्य सरकार से क्षेत्र में अकाल की घोषणा कर सर्वे करवा कर सरकार से सहायता राशि देने की मांग की है।

 

किसान प्रहलाद जाट, शंकर गुर्जर, शिवनारायण मीणा ने बताया कि क्षेत्र में डेढ़ महीने से बारिश नहीं होने से खरीफ की फसल मूंग, उड़द, तिलहन, ज्वार, बाजरा, मूंगफली, सूखकर दम तोड़ने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि किसान इन फसलों की हकाई जुताई बुवाई गुड़ाई में हजारों रुपए खर्च कर फसल होने की आस लगाए बैठा था।

 

crops dying due to lack of rain in sawai madhopur

 

परंतु एक बारिश के कमी के कारण ईश्वर ने किसानों के मुंह से रोटी छीन ली। फसल के नाम पर किसानों को कुछ भी नहीं मिल पाएगा यह स्थिति रबी की फसल का अभी से दिखाई देने लगा है। क्षेत्र के किसानों ने अपने-अपने खेतों की हकाई जुताई कर खेतों में रवि की फसल बोने के लिए तैयार कर रखा है परंतु बारिश नहीं होने की स्थिति में पानी के अभाव में इन खेतों में भी फसलों की बुवाई नहीं की जा सकती। जिसके चलते क्षेत्रीय किसान चिंतित दिखाई देने लगा है।

 

जगदीश प्रसाद सोनी, राम राय चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में न्यूनतम बारिश होने के कारण क्षेत्र के सभी तालाब कुवे बावड़ी बंधे खाली पड़े है। जिसके चलते किसानों की फसलों को साथ ही आमजन को कुछ समय बाद पीने के पानी की कमी का सामना भी करना पड़ेगा। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की चिताओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र का सर्वे करवाकर किसानो की सहायता करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !