Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाने के दिए निर्देश

विधानसभा चुनाव के तहत विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न

विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ, मीडिया सर्टिफिकेशन मॉनिटरिंग कमेटी, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ, आईटी सेल प्रभारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 सफलता पूर्वक सम्पन्न कराना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसलिए समस्त संबंधित अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होने के 72 घंटों के भीतर किए जाने वाले आवश्यक कार्य सम्पादित कराते हुए निश्चित समयावधि में सम्पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता लगने के पश्चात सभी रिटर्निंग अधिकारियों के माध्यम से आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के राजकीय कार्यालयों, भवनों, पुलों आदि पर किसी भी राजनीतिक दल का नाम, चुनाव चिन्ह अथवा अन्य कोई प्रचार सामग्री प्रदर्शित न होने दें। उन्होंने कहा कि सरकारी सम्पत्ति का विरूपण 24 घंटे में, सार्वजनिक सम्पत्ति और सार्वजनिक स्थल का विरूपण 48 घंटे में तथा निजी सम्पत्ति का विरूपण 72 घण्टे में हटाने की कार्यवाही कर पालना रिपोर्ट विभागों से करवाया जाना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भवन, बाउंड्रीवाल, पोल, साइन बोर्ड इत्यादि पर लिखे स्लोगन, नारे व अन्य प्रचार-सामग्री अभियान बतौर हटवाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय वाहनों के दुरूपयोग के संबंध में दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि दिशा निर्देशों की पालना रिपोर्ट चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के 24 घण्टे के भीतर चुनाव आयोग को प्रेषित करें। राजकोष से सरकार की उपलब्धियों के संबंध में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कोई भी विज्ञापन जारी नहीं किया जाए। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी अभ्यर्थियों व राजनैतिक दलों के निर्वाचन व्यय की प्रभावी मॉनिटरिंग भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करवाया जाना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी निर्वाचन से जुड़े प्रकोष्ठ आदर्श आचार संहिता सहित भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान से आने वाले निर्वाचन से संबंधित सभी आदेशों को गम्भीरता से स्वयं पढ़े और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी पढ़ने के लिए कहे। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी राजकीय कार्मिक किसी भी राजनैतिक पार्टी के नेता या कार्यकर्ता के साथ मंच साझा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

Instructions given to ensure adherence to model code of conduct

 

विभागों की वेबसाइट्स से फोटो हटवाने के निर्देश:- जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने के तुरन्त बाद विभिन्न विभागों की वेबसाईट्स से मंत्री, राजनैतिक व्यक्तियों के फोटो हटाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने आचार संहित प्रभावी होने के बाद विकास एवं निर्माण कार्यों से संबंधित कोई भी नवीन कार्य प्रारम्भ नहीं करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए।

 

साथ ही विभाग में पूर्व से संचालित एवं नवीन स्वीकृत कार्य जो अभी तक प्रारम्भ नहीं हुए है कि सूची निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के 72 घण्टे की अवधि में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक पंकज मीना, अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल सतीश अग्रवाल, विकास अधिकारी समय सिंह मीना, अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविन्द सहाय मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !