Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मित्रपुरा थाना पुलिस ने लू*ट के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

मित्रपुरा थाना पुलिस ने लू*ट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट के आरोपी शौकीन पुत्र रतन लाल, सूरजमल पुत्र किस्तूरचन्द एवं बनवारी पुत्र लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है।

मित्रपुरा थानाधिकारी बालकृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली सीताराम प्रजापत व वृत्ताधिकारी वृत बौंली मीना मीणा के सुपरविजन में मित्रपुरा थाना पुलिस ने वांछित फरार आरोपियों के विरूद्व कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी शौकीन पुत्र रतन लाल, सूरजमल पुत्र किस्तूरचन्द निवासियान मुकुन्दपुरा एवं बनवारी पुत्र लक्ष्मण निवासी घाटा नैनवाडी को गिरफ्तार किया है।

Mitrapura police station arrested three accused in robbery case in sawai madhopur

साथ ही पुलिस ने प्रकरण में लू*ट किये गये मोबाइल को बरामद कर घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार गत 03 सितंबर 2023 को रामस्वरूप पुत्र छोटूलाल निवासी घाटा नैनवाडी ने थाने पर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि प्रार्थी के पुत्र जगदीश के साथ आरोपी शौकीन, सूरजमल व बनवारी ने एक राय होकर मारपीट की एवं मोबाइल छीन लिया। जिस पर थाने पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार गत गुरुवार को अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद मय जाप्ता के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी शौकीन पुत्र रतन लाल, सूरजमल पुत्र किस्तूरचन्द एवं बनवारी पुत्र लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी  बालकृष्ण, सहायल उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, शीशराम कांस्टेबल, सीताराम कांस्टेबल एवं भगवान सिंह कांस्टेबल शामिल रहे। 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !