Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023: विभिन्न एप्स कर रहे हैं मतदाताओं की मदद

लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक मतदाताओं की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग मतदाताओं की सुविधा एवं सहायता के लिए तकनीक का सहारा लेकर विभिन्न एप्स का संचालन कर रहा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने, निर्भीक व निष्पक्ष मतदान, मतदाताओं की शिकायतों के निवारण, मतदाताओं को मतदान सम्बंधी जानकारी उपलब्ध कराने एवं मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न एप्स बनाये गये हैं जिनका इस्तेमाल बेहद आसान है, जिन्हें प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाया गया सी-विजिल एप शिकायतों के समाधान का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है।

 

 

सी-विजिल एप किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस एप का इस्तेमाल करके कदाचार की घटना भेज सकता है। रिकॉर्ड 100 मिनट की समय सीमा में अधिकारीगण समाचार का निस्तारण करेंगे। उन्होंने बताया कि इस एप की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाने का विकल्प भी है। सी-विजिल एप की मदद से मतदान केन्द्र पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और गड़बडी की सूचना दी जा सकती है।

 

Rajasthan Assembly General Election 2023 Various apps are helping voters

 

उम्मीदवार अगर किसी को प्रलोभन दे रहा है तो सूचना दी जा सकती है। इसमें वीडियो और ऑडियो की सुविधा भी है। इसी प्रकार वोटर हैल्पलाइन एप में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम, पता संशोधन करने, नाम हटाने, वोटर आईडी को आधार से लिंक करने, मतदाता सूची में नाम खोजने, मतदान केन्द्र विवरण, ई-एपिक डाउनलोड करने की सुविधा है। उन्होंने बताया कि मतदाता एप की मदद से अपनी वोटर आईडी घर बैठे प्राप्त कर सकता है, वोटर आईडी में संशोधन कर सकता है।

 

सक्षम एप विशेष योग्यजन मतदाताओं की सुविधा के लिए बनाया गया है। इसके माध्यम से विशेष योग्यजन नवीन पंजीकरण और एपिक कार्ड में संशोधन करा सकते हैं। इसके माध्यम से व्हील चेयर के लिए आवेदन, मतदाता सूची में नाम खोजने, बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता को आवेदन के बाद घर बैठे वोट देने की सुविधा मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नो योर कंडिडेट एप यानि केवाईसी एप की मदद से मतदाता अपने उम्मीदवार की सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि सहित अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !