Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, जांच एजेंसियों से पूछे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। सिसोदिया कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में 8 महीने से जेल में बंद हैं। जिसको लेकर उन्होंने जमानत याचिका लगाई थी। सिसोदिया के खिलाफ दो केंद्रीय एजेंसी सीबीआई और ईडी उत्पाद नीति को लेकर जांच कर रही है और इसी मामले में गिरफ्तार किया था। सिसोदिया की जमानत याचिका पर कल भी सुनवाई जारी रहेगी।

 

जांच एजेंसियों की दलील

बता दें आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया उत्पाद शुल्क नीति मामले में 8 महीनें से जेल में हैं। सुप्रीम कोर्ट में जांच एजेंसियों की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पेश हुए। एसवी राजू ने सुको को बताया कि वे शराब नीति अनियमितता मामले में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने पर विचार कर रहे हैं।

 

Supreme Court reserves verdict on Manish Sisodia's bail plea

 

अनिश्चित समय तक सलाखों के पीछे नहीं रख सकते

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी से कहा कि आप किसी को अनिश्चित समय तक सलाखों के पीछे नहीं रख सकते। सुको ने सीबीआई से पूछा आरोप कब तय होंगे? इससे पहले 5 अक्तूबर को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों से सवाल पूछा कि इस मामले में आप को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया। सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सिसोदिया ने दिल्ली कैबिनेट से 28 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !