Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मतदान दिवस पर ड्यूटी करने वाले कार्मिक और मीडियाकर्मी फेसीलिटेशन पर दे सकेंगे वोट

अजमेर :- राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले आवश्यक सेवाओं के कार्मिक एवं भारत निर्वाचन आयोग से अधिकृत मीडियाकर्मी 19 से 21 नवम्बर तक रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर बनाए गए फेसीलिटेशन सेन्टर पर मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने गत मंगलवार को आवश्यक सेवाओं पर नियोजित रहने वाले कार्मिकों एवं मीडियाकार्मियाें के मतदान की तैयारियों संबंधी बैठक ली। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सेवाओं में नियोजित कार्मिकों को फेसीलिटेशन सेन्टर से मतदान करने की सुविधा रहेगी। ऐसे कार्मिक 19 से 21 नवम्बर तक फेसेलिटेशन सेन्टर से मतदान कर सकेंगे। यह फेसीलिटेशन सेन्टर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संबंधित रिटर्निग अधिकारी के स्तर पर तैयार किए जाएंगे।

 

Personnel and media persons on duty on polling day will be able to vote at the facility

 

उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में (शहर के भीतर स्थानीय रूट बस सेवाओं को छोड़ कर) चालक व परिचालक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ और एम्बुलेंस सेवा, अग्निशमन सेवाएं, जयपुर मेट्रो, ऊर्जा विभाग और उनके अधीन निगमों में तैनात इलेक्ट्रीशियन व लाइन मैन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई सेवा में पम्प ऑपरेटर, टर्नर, राजस्थान राज्य दुग्ध संघ एवं दुग्ध सहकारी समितियों में दूध आपूर्ति सेवा में लगे कार्मिक एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत मीडियाकर्मी भी फेसीलिटेशन सेन्टर से मतदान कर सकेंगे। फेसेलिटेशन सेन्टर ऐसे कार्मिकों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो अपनी सेवाओं के कारण मतदान वाले दिन मतदान नहीं कर पाते हैं। चुनाव आयोग ऐसे कार्मिकोें का भी शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना चाहता है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह, प्रशिक्षु आईएएस श्रद्धा गोमे उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !