श्रीराजपूत करणी सेना ने सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में दोनों मुख्य राष्ट्रीय राजनीतिक दलों कांग्रेस व भाजपा से टिकट बदलने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सिंह खिजुरी ने दोनों दलों के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व से प्रत्याशी बदलने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर विधानसभा सीट सामान्य है। लेकिन दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने जिले के सामान्य वर्ग की उपेक्षा की है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग सहित अन्य वर्गों में तथा व्यापारियों में प्रत्याशियों को लेकर विरोध एवं आक्रोश व्याप्त है।
इसलिए दोनों ही दलों में प्रत्याशियों को बदल कर सामान्य वर्ग से प्रत्याशी बनाने की मांग की है। मांग नहीं मानने पर सर्व समाज को साथ लेकर प्रत्याशी उतरेंगे।