Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, 25 नवंबर को की मतदान की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने जिले वासियों को दीपावली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विधानसभा आम चुनाव 2023 में सभी मतदाताओं से मतदान दिवस 25 नवंबर, 2023 को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी 18 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता है और जो अपने गृह जिले से दूर मजदूरी या राजकीय सेवा में कार्यरत है या बिजनेस संबंधि कार्यो से बाहर रह रहे है उन सभी से 25 नवंबर को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए गृह जिले अवश्य पधारें। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत या सुझाव है तो इस संबंध में उनके साथ-साथ संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि लोकतंत्र के इस पर्व पर सभी नागरिकों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और हम सब एक मजबूत लोकतंत्र के सहभागी बनेंगे।

 

District Election Officer Suresh Kumar Ola wished Diwali to the citizens

 

पीले चावल बांटकर मतदान के लिए देंगे निमंत्रण:- जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार से हम किसी शादी या शुभ कार्य के अवसर पर पीले चावल बांटकर हम अपने सभी परिचितों, रिश्तेदारों आदि को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित करते है, उसी प्रकार लोकतंत्र के इस पर्व पर 25 नवंबर, 2023 को मतदान करने हेतु मतदान केन्द्रों पर पधारने का सभी मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से पीले चावल बांटकर निमंत्रण देंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !