Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बच्चों की यूनिफॉर्म सिलाई के 200 रुपये के लिए जनाधार जरूरी

इसमें बालकों के लिए पेंट, नेकर व शर्ट और लड़कियों के लिए सलवार-कुर्ता, स्कर्ट और चुन्नी होगी

सरकारी स्कूलों में पूर्व प्राथमिक से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले सभी नामांकित बच्चों को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा नि: शुल्क यूनिफार्म के बाद सिलाई राशि जनाधार के तहत मिलेगी। इसमें बालकों के लिए पेंट, नेकर व शर्ट और लड़कियों के लिए सलवार-कुर्ता, स्कर्ट और चुन्नी होगी। नीले और स्लेटी रंग की इस यूनिफार्म को सिलाई के लिए प्रति ड्रेस 200 रुपए के हिसाब से जनाधार के आधार पर हर बच्चे के बैंक खातें में जमा होगी। प्रदेश की 134 स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में यूनिफार्म अलग होने के कारण छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को उनके खातों में 651 रुपए 25 पैसे डीबीटी करवाएं जाएंगे।

 

इसके लिए अभी से ही विभाग ने इन बच्चों के सभी आवश्यक दस्तावेज लेने की कवायद शुरू कर दी है। खास बात यह है कि गत वर्ष जोधपुर में करीब 11 हजार से अधिक बच्चों के पास जनाधार नहीं होने के कारण यह सिलाई के लिए राशि उनके बैंक खातों में जमा नहीं हो सकी। हालांकि इसमें अधिकतर ब्लॉक ने 90 से 92 प्रतिशत जनाधार अपडेट करने का काम कर लिया था।

 

Mass support required for Rs 200 for sewing children's uniform

 

बावजूद इसके कई बच्चों के पास उनके माता-पिता या संरक्षक के नहीं होने, बाहरी राज्य से आने के कारण, घुमंतु और फुटपाथ व झोपड़ियों में रहने के कारण आधार और जनाधार कार्ड नहीं बनवा सके। राज्य सरकार ने गत वर्ष सरकारी स्कूलों में यूनिफार्म का रंग बदलकर नीला शर्ट व स्लेटी रंग की पेंट निर्धारित की थी। इसके लिए जिन बच्चों के जनाधार के आधार पर बैंक में खातें थे। उनको सिलाई के रूप में 200 प्रति यूनिफार्म जमा करवाए गए। इस योजना को इस साल भी जारी रखा गया है। पूर्व में विधानसभा चुनाव होने के कारण यूनिफार्म देने को लेकर निर्णय नहीं हो पाया। इससे पहले स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई और प्रवेशोत्सव चल रहा था। अब स्कूल शिक्षा परिषद बच्चों को यूनिफार्म देने जा रहा है।

 

सभी जिलों से शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से स्कूली बच्चों के नामांकन के आंकड़े लिए गए। अब इनको समसा, सीबीईओ के माध्यम से पीईईओ व यूसीईओ फिर संस्था प्रधान के मार्फत बच्चों को बांटा जाएगा। इस योजना का फायदा सरकारी स्कूलों में पूर्व प्राथमिक, पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के अलावा केजीबीवी में पढ़ने वाले बच्चों को भी मिलेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !