Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विकसित भारत के साथ विकसित राजस्थान बनाएंगे – उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के नींदड ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लिए तीन उच्च जलाशयों का शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत लगभग 18 करोड़ रूपए की लागत से नींदड, कबीर आश्रम और माचड़ा हनुमान मंदिर क्षेत्र में उच्च जलाशय बनाए जाएंगे। इन उच्च जलाशयों के पूर्ण होने पर क्षेत्र की लगभग एक लाख तेरह हजार आबादी को स्वच्छ एवं निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

 

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में सभी वर्गों को लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में की गई घोषणाओं को यथाशीघ्र धरातल पर उतारने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर काम कर रही हैं। इस अवसर पर जलदाय मंत्री ने उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बजट में जलदाय विभाग को 15 हजार करोड़ रूपए दिए है इससे हर घर नल पहुंचाने के कार्य में तेजी आएंगी।

 

Will make developed Rajasthan with developed India - Deputy Chief Minister, Diya Kumari

 

उप मुख्यमंत्री ने नींदड गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाडी में आने वाले बच्चों, उसमें पढ़ाई जाने वाली पुस्तकों एवं पोषाहार के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नींदड का निरीक्षण कर स्कूल स्टॉफ एवं छात्राओं से संवाद किया। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि किये जाने से खुश नींदड की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

 

गौरतलब है कि बीसलपुर, पृथ्वीराज नगर पेयजल योजना के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आठ पानी की टंकिया बनाई जानी है। जिनमे से 6 का काम शुरू हो चुका है, शेष दो टंकियों के लिए भूमि उपलब्ध होते ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !