राजस्थान यूनिवर्सिटी के महाराजा कॉलेज ग्राउंड में गत 26 फरवरी को आयोजित हुई खेलो इंडिया एनटीपीसी सिटी ओपन आर्चरी टूर्नामेंट में सवाई माधोपुर जिले की युवा तीरंदाज यशस्वी नाथावत ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन सिटी में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए किया गया।

जिसमें लगभग राजस्थान 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यशस्वी नाथावत एनआईएस कोच अर्जुन यादव की देख रेख में जगतपुरा आर्चरी रेंज जयपुर में रोजाना 8 से 10 घंटे तीरंदाजी का अभ्यास कर तीरंदाजी के गुर सीख रही है। यशस्वी की इस सफ़लता के लिये परिजन व क्षेत्रवासियों में खुशी है। यशस्वी को आगामी प्रतियोगिताओं के बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया