Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ई-फाइलों का शीघ्र करें निस्तारण : जिला कलेक्टर

राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन को सुशासन प्रदान करने एवं फाइलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में तेजी लाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला परिषद कार्यालय के सभी अनुभाग प्रभारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन एवं विभागीय कार्यो में तेजी लाए अनुभाग प्रभारी। उन्होंने कहा कि ई-फाइल के पीछे सरकार का उद्देश्य कार्मिकों की कार्यकुशलता एवं पेपरलेस संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी लाने के लिए अगर कोई डाक गलती से किसी दूसरे अनुभाग में आ गई है तो उसे तत्काल दूसरे अनुभाग में भेजे उसे अधिक समय तक लंबित नहीं रखे। उन्होंने कहा कि फाईलों को फर्स्टइन फर्स्ट आउट के आधार पर निस्तारित करें।

 

Dispose of e-files quickly-District Collector

 

उन्होंने कहा कि जो फाइल गम्भीर प्रकृति की है उन पर अत्यावश्यक अर्जेन्ट मार्क कर तत्काल निस्तारित करें। रिकॉर्ड गूगल शीट पर अपडेट करें। अगर किसी विभाग से कोई कार्य है तो उसे गुरूवार या शुक्रवार प्रातःकाल से पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका को नोट कराएं ताकि सोमवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक समीक्षा बैठक में संबंधित विभागाध्यक्ष से इस पर चर्चा कर प्रकरण निस्तारित कराया जा सकें। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य विभागीय कार्यो को दू्रतगति से गुणवत्तापूर्ण सम्पन्न करना है। उन्होंने ई-फाइल निस्तारण के संबंध में सभी अनुभाग के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाने की बात कहीं। उन्होंने सभी अनुभाग प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे उनकी शाखाओं के कार्यो की चैकलिस्ट तैयार करें। बैठक में कलेक्ट्रेट एवं जिला परिषद कार्यालय के सभी अनुभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !