Sunday , 8 March 2026
Breaking News

लोकतंत्र का जन मंच चाय की चौपाल, लोग करने लगे लोकसभा चुनाव की चर्चा  

कलेक्ट्री के बाहर पूरे जिले से लोग राजकीय कार्य के लिए आते है कार्यालयों में न्यायालयों में अपनी बारी का इंतजार करने के लिए चाय की थड़ी पर चर्चा करते हैं। लोकसभा चुनाव की चर्चा चल पड़ी लोग अपनी अपनी राय रखने लगे। एक युवक जो जाति प्रमाण पत्र बनवाने आया था कहने लगा सवाई माधोपुर में मेगा हाइवे चालू हो गया। मेडिकल कॉलेज का कार्य चल रहा है अच्छा है पर युवकों को रोजगार के अवसर मिलने चाहिए। लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं। केन्द्र में विभिन्न विभागों में पद खाली है उन्हे भरना चाहिए।

 

तभी एक रेवन्यू में अपनी रजिस्ट्री रजिस्टार के यहां रजिस्टर्ड कराने आया किसान बोला बैंकिंग कर्ज से किसान दब रहे है फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा बरसात से फसल खराब हो जाती है मुआवजा नहीं मिलता। किसान निधि की राशी कम है और बढ़नी चाहिए ताकि किसान कर्ज के बोझ से उभर सके। तभी एक बुजुर्ग महाशय चाय की चुस्की लेते बोले रेलवे की जयपुर लाइन का दोहरीकरण शीघ्र होना चाहिए ताकि जयपुर के लिए लगने वाला समय कम हो सके।

 

Jan Manch of Democracy Chai Chaupal

 

तभी चाय वाला बोल पड़ा भाईसाहब घोषणा तो हो जाती है पर मूल अमली जामा नहीं पहनाया जाता। पिछले से पिछले चुनाव में टोंक से सवाई माधोपुर रेल लाइन बिछाने की घोषणा हुई थी। आज तक उस पर काम नहीं हुआ। विद्यार्थी जो मूल निवास बनवाने आया था कहने लगा सवाई माधोपुर में कृषि संकाय है पर इसे कृषि महाविद्यालय में बदलना चाहिए। तभी एक व्यापारी बोला देखो भाईसाहब जंगल के कारण यहां उद्योग नहीं लग रहे हैं यह रोक हटनी चाहिए। आए दिन लगने वाले जाम से रेल्वे अंडर पास बनाकर जाम से मुक्ति दिला सकता है।

 

एक वंदे भारत जन शताब्दि ट्रेन चलनी चाहिए। जो जयपुर, वाया, सवाई माधोपुर, गंगापुर, दिल्ली तक चलनी चाहिए। जयपुर से कोटा के मध्य मेमो ट्रेन चलनी चाहिए। एक बोला रणथंभौर दुर्ग का विकास होना चाहिए। वहां सौर लाइट एवं मोबाइल कनेक्टीवीटी के लिए टावर लगना चाहिए। हम्मीर का स्मारक एवं संग्रालय बनना चाहिए। प्रधानमंत्री चिरंजीवी योजना में सभी लोगों का इलाज होना चाहिए तथा सभी रोग आने चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !