Thursday , 23 April 2026
Breaking News

गारंटी अवधि में कंपनी एवं प्रतिनिधि द्वारा कंप्रेशर की राशि वसूलना पड़ा महंगा

गारंटी अवधि में कंपनी एवं प्रतिनिधि द्वारा कंप्रेशर की राशि वसूलना उस वक्त महंगा पड़ जब कंपनी ने फ्रिज कंप्रेशर गारंटी अवधि में होने के बावजूद भी कंपनी एवं कंपनी प्रतिनिधि ने कंप्रेशर की राशि वसूल की। तब परिवादी ने जिला उपभोक्ता आयोग में एक परिवाद प्रस्तुत किया। इस पर जिला उपभोक्ता आयोग ने परिवादी के पक्ष में फैसला सुनाया और कंप्रेशर राशि 2872 रुपए यानी 9% ब्याज सहित एवं 5000 रुपए मानसिक संताप और 3000 रुपए परिवाद व्यय के साथ अवार्ड पारित किया।

 

जानकारी देते हुए अधिवक्ता उत्तम कृष्ण सोलंकी ने बताया कि परिवादी ने एक रेफ्रिजरेटर वर्ष 2014 में खरीदा था। लेकिन माह अक्टूबर 2019 में फ्रिज ने कूलिंग करना बंद कर दिया तब परिवादी ने व्हिरपूल कंपनी के सर्विस प्रदाता को सूचित किया। जिस पर कंपनी सर्विस प्रदाता ने बताया कि आपके फ्रिज को जल्द ही सर्विस इंजीनियर अटेंड करेगा और आपके फ्रिज की समस्या का समाधान कर देगा। सर्विस इंजीनियर द्वारा अटेंड करने के बाद भी फ्रिज में कूलिंग की समस्या निरंतर बनी रही।

 

It was costly for the company and representative to recover the amount of compressor during the guarantee period

 

इसके बाद परिवादी ने मनीषा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रॉप. को सूचित किया तब मनीषा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रॉप. ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपके फ्रिज को ठीक कर दिया जाएगा। तब कंपनी का सर्विस इंजीनियर जयदेव ने फ्रिज को अटेंड किया और बताया कि इसमें 5500 रुपए का खर्चा आएगा तो परिवादी ने बताया कि ये फ्रिज अभी गारंटी अवधि में है तो सर्विस इंजीनियर नाराज हो गया और बिना फ्रिज देखे ही वापस चला गया।

 

तब मनीषा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रॉप. को सूचित किया तब मनीषा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रॉप. ने कहा कि आप फ्रिज को यहां दुकान पर छोड़ जाओ 2-3 दिन में आपका फ्रिज ठीक कर दिया जायेगा। तब फ्रिज में कंप्रेशर गारंटी अवधि में होने के बावजूद भी कंपनी एवं कंपनी प्रतिनिधि ने कंप्रेशर की राशि वसूल की। तब परिवादी ने जिला उपभोक्ता आयोग में एक परिवाद प्रस्तुत किया। जिस पर जिला उपभोक्ता आयोग ने 1 मार्च 2024 को परिवादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए अवार्ड में कंप्रेशर राशि 2872 रुपए 9% ब्याज सहित एवं 5000 रुपए मानसिक संताप और 3000 रुपए परिवाद व्यय के साथ अवार्ड पारित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !