Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जयपुर में पिंक थीम पर सजा एसएमएस स्टेडियम, 24 मार्च को राजस्थान और लखनऊ की टीम होगी आमने-सामने

राजस्थान में आईपीएल 2024 के आगाज को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। 22 मार्च से मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी आमने सामने होगी। दो दिन बाद एक बार फिर से ग्राउंड में हल्ला बोल का शोर मचने वाला है। जिसमें जयपुर का एसएमएस स्टेडियम भी शामिल है। एसएमएस स्टेडियम में 24 मार्च को आईपीएल का मुकाबला है। जहां राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स और आमने सामने होगी। करीब 1 साल बाद फिर एक बार एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल मैच होगा। घरेलू मैदान पर LSG के साथ RR की टीम खेलती नजर आएगी। ऐसे में एसएमएस स्टेडियम को RR की ड्रेस और गुलाबीनगरी की पिंक थीम पर सजाया गया है।

 

SMS stadium decorated on pink theme in Jaipur

 

स्काई ब्लू से बदलकर  स्टेडियम की सीट्स का कलर पिंक किया गया है। आईपीएल मैचों के लिए इस बार टिकट की रेट 1200 से 20,000 रुपए है। पिछली बार सबसे सस्ता टिकट 800 रुपए में था, जिसकी रेट इस बार 1200 रुपए रखी गई है। ऐसे में ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के कारण इस बार आईपीएल दो चरणों में होगा। रॉयल्स के सात घरेलू मैच होंगे, जिनमें से पांच मैच वह जयपुर में खेलेगी और दो मैच गुवाहाटी में खेलेगी। गुवाहाटी रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !